Friday, April 3, 2026
Homeआयोजनभाजपा का लक्ष्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, हर समाज वर्ग का कल्याण...

भाजपा का लक्ष्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, हर समाज वर्ग का कल्याण व उत्थान करना है भाजपा कार्यकर्ता सनातन व राष्ट्रवाद के ध्वज वाहक हैं।

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने गुरूवार को बुरहानपुर जिले में मंडल प्रशिक्षण वर्ग को किया संबोधित।

भाजपा का लक्ष्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, हर समाज वर्ग का कल्याण व उत्थान करना है
भाजपा कार्यकर्ता सनातन व राष्ट्रवाद के ध्वज वाहक हैं
कार्यकर्ताओं के कौशल को निखारने और सीखने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आवश्यक
श्री अजय जामवाल
बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत गुरूवार को खण्डवा जिले के ओंकारेश्वर मंडल, बुरहानपुर जिले के शाहपुर एवं फोपनर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य सत्ता प्राप्त करना नहीं है। भाजपा का लक्ष्य हर समाज वर्ग का कल्याण व उत्थान करना है। पार्टी कार्यकर्ताओं को नया सीखने और उनके कौशल को निखारने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आवश्यक होता है। पार्टी कार्यकर्ता सनातन और राष्ट्रवाद के ध्वज वाहक हैं। भाजपा संगठन हर समाज वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, यही कारण है कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। हमें पार्टी के सिद्धांतों के अनुसार काम करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना है। श्री अजय जामवाल ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन कर देश-प्रदेश में खुशहाली और कल्याण की कामना की।
*प्रशिक्षण व संगठनात्मक शक्ति से भाजपा को चुनावों में मिल रही लगातार विजय*
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि देश में भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होते रहते हैं। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को निरंतर सीखने और अपने कौशल को सुधारने पर जोर देती है। भाजपा की सफलता केवल चुनावी जीत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उसकी मजबूत और स्थिर विचारधारा, संगठनात्मक शक्ति और निरंतर प्रशिक्षण का परिणाम है। हमें हमेशा अपनी कार्यप्रणाली और विचारों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रशिक्षण प्राप्त करना है, ताकि हम अपने कार्यों में दक्ष और समाज के प्रति अपने दायित्वों में निपुण बन सकें। भाजपा के कार्यकर्ताओं को राजनीति के असली उद्देश्य को समझना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राजनीति सिर्फ सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सेवा का एक महत्वपूर्ण साधन है। भाजपा हमेशा लोगों के विश्वास पर खरी उतरी है और यही कारण है कि पार्टी सत्ता में लगातार बनी रहती है। भाजपा ने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, और यही पार्टी की सफलता का कारण है।
*भारत को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा आवश्यक*
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को वर्ष 2047 तक परम वैभव तक पहुंचाने के लिए पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा के कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति आवश्यक है। आप सभी पार्टी कार्यकर्ता सनातन और राष्ट्रवाद के ध्वज वाहक हैं। आने वाले दिनों में बूथों पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे, जिनमें आप में से कई कार्यकर्ता प्रशिक्षण व वक्ता बनकर जाएंगे। इसलिए प्रशिक्षण की बारीकियों, अनुशासन और समय-सारिणी का पूर्णतः पालन आवश्यक है। समय का पालन करने से स्वयं में अनुशासन आने के साथ कार्य भी समय पर पूरे होते हैं। पार्टी कार्यकर्ता सामाजिक समरसता के साथ समाज को अपने साथ जोड़कर भारत को परम वैभव तक पहुंचाने का कार्य करना है। कार्यकर्ता चुनौतियों को स्वीकार कर समाज के लोगों को अपने साथ जोड़कर कार्य करें तो हर लक्ष्य प्राप्त करना आसान हो जाएगा। श्री जामवाल ने बुरहानपुर में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री हुकुमचन्द्र पूनमचन्द्र अग्रवाल, श्री गुलचन्द्र सिंह पर्ने एवं श्री विश्वनाथ पाटिल को शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया।
बुरहानपुर जिले में आयोजित मंडल प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के पूर्व मंत्री, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री क्षितिज भट्ट, जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने , जिला महामंत्री ईश्वर जी चौहान, मंडल टोली सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष संभाजी सगरे सहित जिला पदाधिकारी मंचासीन रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments