पिता ने शराबी बेटे का किया कत्ल,जैनाबाद की घटना।
बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)_जिले के ग्राम जैनाबाद, जयसिंहपुरा में दिनांक 02/09/25 को एक दर्दनाक घटना घटी। घटना शाम करीब 7:30 बजे हुई। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर था, तभी बाहर से झगड़े और चोट की आवाजें सुनाई दीं। जब वह बाहर निकला, तो देखा कि बेटा जयेश कुशवाह शराब के नशे में अपने पिता धनसिह कुशवाह से झगड़ रहा था।
फरियादी ने बताया कि जयेश ने गुस्से में पास रखी ईट से अपने पिता पर हमला किया। गुस्साए पिता धनसिह ने पास रखी बख्खी (दराती) से अपने बेटे पर हमला किया। दराती से दाहिने जांघ, कमर, हाथ की कलाई और अन्य जगहों पर गंभीर चोटें लगीं। इसके कारण जयेश कुशवाह का खून बहने लगा।
उसे तुरंत जिला अस्पताल बुरहानपुर ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता धनसिह को मौके से ही शिकारपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ थाना शिकारपुर पर आईपीसी की धारा 302 और 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।