Saturday, January 10, 2026
Homeबुरहानपुरआतिशबाजी की, मिठाई से मुंह मीठा किया और ढोल की धुन पर...

आतिशबाजी की, मिठाई से मुंह मीठा किया और ढोल की धुन पर झूमे कार्यकर्ता। मा. श्री नरेंद्र मोदीजी के एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने पर भाजपा ने मनाया आनंदोत्सव।

आतिशबाजी की, मिठाई से मुंह मीठा किया और ढोल की धुन पर झूमे कार्यकर्ता।
मा. श्री नरेंद्र मोदीजी के एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने पर भाजपा ने मनाया आनंदोत्सव।

बुरहानपुर (न्यूज ढाबा)–विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, देश के जननायक माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी को पुन : एन.डी.ए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने आनंदोत्सव का आयोजन किया गया। सुंदर नगर स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ आतिशबाजी की। मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशियां मनाई। ढोल की धुन पर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता खुद को नाचने से रोक नहीं पाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने, जिला महामंत्री चिंतामन जी महाजन, सुभानसिंह जी सोलंकी, नेपा विधायक सुश्री मंजू दादू, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, वरिष्ठ व मीसाबंदी अरुण जी शेंडे, गोकुल जी प्रजापति, विपुल जी कानूगो, प्रशांत जी पाटिल, रविंद्र जी गावड़े, कोषाध्यक्ष कैलाश पारीक, स्वर्णसिंह बर्ने, योगेश जी पाटिल, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार, अजा मोर्चा अध्यक्ष जी ईश्वर चौहान, मंडल अध्यक्ष रुद्रेश्वर जी एंडोले, देवेंद्र जी राठौर, अक्षय जी मोरे, रामा जी राठौर, जिला सह मीडिया प्रभारी राकेश पूर्वे, आईटी जिला संयोजक अनिल जी वानखेड़े, सोशल मीडिया जिला संयोजक युवराज जी महाजन, पार्षद भरत जी इंगले, आशीष जी शुक्ला, धनराज जी महाजन, अनिल जी विसपुते, पूर्व पार्षद किशोर राठौर, दुर्गेश जी शर्मा, शैलेष जोशी, अशोक राठौर, नितेश कपूर, लाल चारण, संगीता पगारे, सहित, कल्पना मिश्रा, गजेंद्र पोल, जयंत मुंशी, चेतन शाह, मनोहर भाई, मनोज गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
*पहली बार गैर कांग्रेसी लगातार तीसरी बार लेगा प्रधानमंत्री पद की शपथ*
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने ने कहा- पहली बार कोई गैर कांग्रेसी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहा हैं। माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है। यह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए एक उत्सव और आनंद का मौका है। जिसके लिए हम आज भाजपा कार्यालय में एकजुट हुए हैं।
*कार्यकर्ता नेता बनने की होड़ में न जाए, मेहनत करे, जरूर नेता बनेंगे*
मीसाबंदी अरुण जी शेंडे ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि कार्यकर्ता जब तक कार्यकर्ता की तरह काम करेगा। तब तक भारतीय जनता पार्टी इस देश में नए आयाम गढ़ती रहेगी। जिस दिन हमारा एक-एक कार्यकर्ता नेता बनने की होड़ में लग जाएगा। उस दिन भारतीय जनता पार्टी की स्थिति कांग्रेस की तरह हो जाएगी। इसलिए कार्यकर्ता अच्छी मेहनत करें। नेता भी कार्यकर्ता बनकर काम करें। जिस दिन मौका मिलेगा। कार्यकर्ता को नेता के रूप में खड़ा किया जाएगा।
वरिष्ठ गोकुल प्रजापति, कोषाध्यक्ष कैलाश पारीक ने कहा- कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से पार्टी का काम करें। हर परिस्थिति में हम सफल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments