सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से एक और ट्रेन के स्टॉपेज की मिली मंजूरी बुरहानपुर में पुणे-जबलपुर ट्रेन के ठहराव की सौगात।
सांसद ने पीएम व रेल मंत्री का माना आभार
बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से खंडवा संसदीय क्षेत्र के बुरहानपुर ,नेपानगर और खंडवा रेलवे स्टेशनो में कई ट्रेनों के स्टॉपेज की स्वीकृति पूर्व में मिली है। इसी कड़ी में एक और ट्रेन के बुरहानपुर रेलवे स्टेशन में स्टॉपेज की मंजूरी मिल गई है। पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस(अप/डाउन) ट्रैन स्टॉपेज की मिली इस सौगात के लिए क्षेत्रवासियों ने सांसद का आभार व्यक्त किया है।

