Sunday, March 29, 2026
Homeबुरहानपुरभाजपा सरकार के नेतृत्व में मध्यप्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर...

भाजपा सरकार के नेतृत्व में मध्यप्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर – तारवाला जिले के 12 मंडलों में 12 शक्ति केन्द्रों पर शक्ति सम्मेलन आयोजित।

भाजपा सरकार के नेतृत्व में मध्यप्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर -तारवाला

जिले के 12 मंडलों में 12 शक्ति केन्द्रों पर शक्ति सम्मेलन आयोजित

बुरहानपुर(न्यूज ढाबा)–भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के 12 मंडलों में 12 शक्ति केन्द्रों पर शक्ति सम्मेलन आयोजित किये गए। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे के मार्गदर्शन में 3 दिवसीय सम्मेलन के प्रथम दिन अतिथियों ने शक्ति केंद्र की टोली, बीएलए, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति के सदस्य, अर्ध पन्ना प्रमुख सहित बूथ का हर कार्यकर्ता को प्रचंड बूथ विजय की प्रतिज्ञा दिलाई गई।

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल के डाकवाडी शक्ति केंद्र पर पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी सरकार के नेतृत्व में आज मध्यप्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। बेटियों का सम्मान बड़ा है। लाड़ली लक्ष्मी योजना से हमारी बेटियां पहले ही लखपति हो चुकी है। लाडली बहना योजना के माध्यम से हमारी बहनें 1250 रुपए प्रतिमाह जो आगे 3 हजार रुपये तक होगा, से सशक्त और समृद्धशाली हुईं हैं। श्री तारवाला ने कहा मजदूर, किसान, विद्यार्थी सभी सुखी और प्रसन्न हैं। इसी प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की महाशक्ति बनाने की ओर अग्रसर है।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विनोद पाटिल, पार्षद भरत भुजड़े सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल फोपनार क्षेत्र के शक्ति केंद्र जसौंदी के ग्राम संग्रामपुर में शक्ति सम्मेलन सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि विनोद चौधरी ने कहा मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ऐसी एक भी योजना नहीं है, जो नारी केन्द्रित न हो। उन्होंने बताया कि सरकार ने घर-घर शौचालय दिए, ये हमारी मातृशक्ति की सुविधा से ज्यादा सम्मान से जुड़ी बात थी। महिलाओं को सुबह-सुबह पानी के लिये भटकना पड़ता था, अब घर में पानी आ रहा है। महिलाओं की बहुत बड़ी मुश्किल आसान हुई है। उन्होंने कहा किसानों को सम्मान निधि देने वाली हम पहली सरकार हैं। भाजपा कोरे भाषण नहीं करती, जमीन पर काम करती है।

ग्राम पातोंडा में ईश्वर चौहान, महाजनापेठ में पूर्व महापौर अनिल भोसले, डोंगरगाँव में पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्रॉफ के मुख्य आतिध्य में शक्ति सम्मेलन सम्पन्न। इस दौरान अरुण जाधव, दिलीप राठौड़, बाबूलाल गौतम, केशव गावस्कर, शब्बीर तड़वी, सहित बड़ी संख्या में शक्ति केंद्र की टोली, बूथ की टोली, पन्ना प्रभारी मौजूद रहे। अगामी विधान सभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा को जिताने की शपथ ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments