Sunday, March 22, 2026
Homeबुरहानपुरअर्चना चिटनिस का बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर हजारों कार्यकर्ताओं ने किया भव्य...

अर्चना चिटनिस का बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर हजारों कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कम नजर आए।

बुरहानपुर (न्यूज ढाबा)–बुरहानपुर विधानसभा नंबर 180 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस घोषित। घोषणा होते ही तमाम अटकलों पर रोक लग गई शाम 6:30 बजे के लगभग रेलवे स्टेशन पर युवाओं की भारी भिड ने भाजपा प्रत्याशी का ढोल नगाड़ों एवं डीजे के साथ स्वागत किया।

अर्चना चिटनिस ने स्टेशन पर अपने संक्षिप्त भाषण में सभी का आभार व्यक्त किया। और कहां की संगठन और जनता ने जो मुझ पर विश्वास जाते हैं मैं उसे विश्वास पर पूरी उतरूंगी और पुनः एक बार बुरहानपुर जिले की सुख समृद्धि और विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगी।
परंतु देखने वाली बात यह रही की ,इन युवाओं की भीड़ में भाजपा संगठन के पदाधिकारी  कम नजर आए। जहां तक भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी की बात करें तो लगभग नगण्य रही। युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पद अधिकारी एवं कार्यकर्ता जरूर उपस्थित रहे  इन्होंने बड़े जोर शोर से भाजपा प्रत्याशी का स्वागत सत्कार किया महिला मोर्चा ने मंच लगाकर भाजपा प्रत्याशी का स्वागत सत्कार किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता पूर्व महापौर अतुल पटेल,गजेंद्र पाटील, वीरेंद्र तिवारी,आदित्य प्रजापति, जनपद अध्यक्ष पति प्रदीप पाटील ,नरहरि दीक्षित ,बलराज नवानी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव महाजन भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष किरण रायकवार अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments