19.9 C
New York
Sunday, April 20, 2025

Buy now

ब्रेकिंग
बुरहानपुर पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय फ्राड गैंग का पर्दाफाश थाना लालबाग पुलिस मे फ्राड के मामले मे किया बडा खुलासा।सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की नर्मदा परिक्रमा का शुक्रवार को समापन ओंकार पर्वत की परिक्रमा कर माँ नर्मदा का पूजन बाबा भोलेनाथ का करेंगे जलाभिषेक।130 करोड रुपए की जलआवर्धन योजना 7 साल भी अधूरी,लकवा ग्रस्त सिस्टम कब सुधरेगा, RTI कार्यकर्ता ने ली कोर्ट की शरण।अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर के विरुद्ध थाना खकनार की प्रभावी कार्यवाही। 18 पिस्टल जप्त, उत्तर प्रदेश बिजनौर का राजू धराया।खंडवा सांसद का बुरहानपुर के बाशिंदों को एक बड़ा तोहफा आज से रुकेंगी एक ओर ट्रेन पुणे के लिए।

भाजपा में इस्तीफों का दौर जारी आज पुनः सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय पहुंच कर जिला अध्यक्ष मनोज लधवे को इस्तीफे सौपे।


भाजपा में इस्तीफों का दौर जारी आज पुनः सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों नेपार्टी कार्यालय पहुंच कर जिला अध्यक्ष मनोज लधवे को इस्तीफे सौपे।

बुरहानपुर (न्यूज ढाबा) भारतीय जनता पार्टी बुरहानपुर में घमासान है कि रुकने का नाम नहीं ले रहा, जिले मे बीजेपी के बागी उम्मीदवार नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान के समर्थन में आज और बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हर्षवर्धन के साथ जाकर भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनोज लधवे को इस्तीफा सोपे। इसके पूर्व सभी पार्टी के बागी वरिष्ठ गण एवं कार्यकर्ता अटल स्मृति पर जाकर अटल जी की समाधि पर नमन किया ,उसके पश्चात इस्तीफे देने जिला अध्यक्ष के पास पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए हर्षवर्धन ने बताया हम संगठन के विरोध में नहीं है हमारा विरोध वर्तमान भाजपा प्रत्याशी से है। चुनाव जीतने के पश्चात हम पुनः स्पष्ट एवं साफ भाजपा बनाएंगे। वही तुष्टीकरण पर बोले हम भोली भाली जनता को बटने नहीं देंगे ।आगे भी इस्तीफों का दौर जारी रहेगा दो से ढाई हजार कार्यकर्ता पदाधिकारी इस्तीफा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देंगे। चुनाव जीतने के सवाल पर उन्होंने कहा हम प्रचंड मतों से यह चुनाव जीत रहे हैं क्योंकि जनता का ही आदेश है मैं जनता के आदेश का पालन कर रहा हूं। इस अवसर पर उनके साथ मनोज तारवाला ,प्रवीण शाहने, महेश सिंह चौहान, विनोद इंगले, विनोद पाटिल एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!