4.8 C
New York
Sunday, February 23, 2025

Buy now

ब्रेकिंग
धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज की मृत्यु का बदला कैसे लिया गया और किसने लिया ? आईए जानते हैं इतिहास के हर अनछुए पहलू को..सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से एक और ट्रेन के स्टॉपेज की मिली मंजूरी बुरहानपुर में पुणे-जबलपुर ट्रेन के ठहराव की सौगात।अयोध्या राम लला मंदिर में टूटे दान के रिकॉर्ड मंदिर की सालाना आय 700 करोड़ के पार।केन्द्रीय मंत्री भुपेन्द्र यादव से अर्चना चिटनिस ने की भेंट, बुरहानपुर में सरदार पटेल अखंड भारत वन ‘‘नगर वन‘‘ की मिली सौगात, ‘‘मां भगवती वन‘‘ और ‘‘नगर वाटिका‘‘ के लिए रखी मांग।माजिद हुसैन ने आईआईटी मेंस में 99.9992 परसेंटाइल लाकर बुरहानपुर शहर का नाम किया रोशन।

खुलकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं की वापसी। यह वापसी कांग्रेस पार्टी की रीति नीति पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है।

खुलकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं की वापसी। यह वापसी कांग्रेस पार्टी की रीति नीति पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है।

बुरहानपुर (न्यूज ढाबा)–विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्यवाही करते हुए बुरहानपुर के कई नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था ।परंतु यह कैसा निष्कासन विधानसभा में खुले रूप से एमआईएम का साथ देने वाले कांग्रेसी नेताओं को पुनः पार्टी में वापस ले लेना यह किस प्रकार की पार्टी की रीति नीति है ।परंतु सूत्र बताते हैं कि इस निष्कासन बहाली के पीछे बहुत बड़ी डील हुई है।

बहरहाल बुरहानपुर कांग्रेस वर्तमान में बहुत सारे गुटों में बटी हुई नजर आ रही है। जिसमें मुख्य रूप से अजय रघुवंशी ग्रूप ,ठाकुर सुरेंद्र सिंह ग्रुप ,वर्तमान अध्यक्ष रिंकु टॉक इनका भी अपना एक ग्रुप है। बहराहाल देखना होगा आने वाला लोकसभा चुनाव में किस प्रकार कांग्रेस अपने आप को एकत्रित कर चुनाव में एक साथ खड़े हो पाते हैं। उक्त बहाली का पत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी किया गया।जिसमे प्रदेश महासचिव अजयसिंह रघुवंशी, कार्यकारी अध्यक्ष नूरुद्दीन काजी,उबेद शेख,अबरार साहब,अकील औलिया,हामिद डायमंड,अब्दुल्ला अंसारी,अन्तरसिग बर्डे, ओर मोहन ढकसे को पुनः कांग्रेस में निष्कासन रद्द किया है।*

उक्त निष्कासन रद्द होने पर समस्त नेताओ ने माननीय सोनिया गांधी जी,मान. राहुल गांधी जी,माननीय खरगे जी,श्री संजय दत्त जी,श्री भंवर जितेंद्र सिंह जी,पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव,प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी,प्रतिपक्ष नेता श्री उमंग सिंघार जी,श्री सचिन यादव सहित तमाम केंद्रीय नेताओ का आभार माना है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!