Saturday, February 7, 2026
Homeबुरहानपुरभाजपा की कार्य पद्धत्ति अनुमप व दुर्लभ, सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता ऊंचे...

भाजपा की कार्य पद्धत्ति अनुमप व दुर्लभ, सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता ऊंचे दायित्व प्राप्त करता है- अशीष शर्मा

भाजपा की कार्य पद्धत्ति अनुमप व दुर्लभ, सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता ऊंचे दायित्व प्राप्त करता है- अशीष शर्मा

– भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व अंतर्गत बूथ, मंडल, जिला संगठन के चुनाव को हुआ कार्यशाला का आयोजन!

बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–आगामी दिनों में आयोजित संगठन चुनाव को लेकर मंगलवार को राजस्थान भवन में भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बूथ स्तर, मंडल स्तर और जिला स्तर के संगठन चुनाव पर चर्चा की गई। जिले के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव भी रखे।

संगठन चुनाव प्रभारी व खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने कहा- संगठन पर्व अंतर्गत बूथ, मंडल, जिला स्तर तक निर्वाचन कराना है। अन्य राजनीति दलों में परिवार और रिश्तेदारी देखकर दायित्व दिए जाएंगे। भारत में अनेक दल है, जिनका नेतृत्व परिवारों के पास है। और यह अभी से नहीं, पीढिय़ों से है। लेकिन उन परिवारों और राजनीति दलों का आज क्या हश्र है। यह किसी से छिपा नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धत्ति इतनी अनुपम और दुर्लभ है, कि यहां एक सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता भी मेहनत, लगन और विचारों के प्रति समर्पण के चलते ऊंचे से ऊंचे दायित्व को प्राप्त कर सकता है। किसी भी कार्यकर्ता को किसी भी क्षेत्र में भेजकर पार्टी के काम कराते है। कार्यशाला को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक मंजू दादू, सक्रिय सदस्यता प्रभारी कैलाश पाटीदार सहित अन्य ने संबोधित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनोज माने ने कहा- भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राजनीति दल है, जो संगठन चुनाव को चुनाव की तरह नहीं, बल्कि एक पर्व की तरह मनाता है। और जहां पर्व मनाया जाता है, वहां कटुता के भाव नहीं होते है। संगठन पर्व अंतर्गत बुरहानपुर जिले में आज तक 1 लाख 12 हजार प्राथमिक सदस्य बन चुके है। जिसमें बुरहानपुर विधानसभा में 65 हजार और नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 55 हजार प्राथमिक सदस्य बन चुके है।

बैठक में यह रहे उपस्थित

खातेगांव विधायक व संगठन चुनाव प्रभारी आशीष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनोज माने, खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक मंजू दादू, महापौर माधुरी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, जिला महामंत्री सुभनसिंह सोलंकी, सक्रिय सदस्यता प्रभारी बलराज नावानी, सक्रिय सदस्यता प्रभारी कैलाश पाटीदार, चुनाव सह प्रभारी कैलाश पारीक, जिला महामंत्री राहुल जाधव, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनाली पाटिल, नगर परिषद अध्यक्ष साधना तिवारी, जनपद पंचाय उपाध्यक्ष आशा पाटिल, किसान मोर्चा अरुण पाटिल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील वाघे, पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, रवि गावड़े, प्रशांत पाटिल, स्वर्णसिंह बर्ने, उमा कपूर, आदित्य प्रजापति, राजेश पाटिल, विपुल कानूगो, योगेश पाटिल, जिला मंत्री सुनीता वाजपेयी, सुधा चौकसे, संभाजी सगरे, संजय सहगल, कनीराम राठौर, शिवचरण धानुक, प्रदीप पाटिल, शिखा विजयवर्गीय, मंडलाध्यक्ष रुद्रेश्वर एंडोले, राजेश चारण, संजय पाटिल, चिंटू राठौर, अक्षय मोरे, विक्रम चौहान, निलेश सातारकर, नितिन महाजन, दिनकर महाजन, दीपक महाजन, रामलाल राठौर, जिला मीडिया प्रभारी संजय वारुड़े, जिला सह मीडिया प्रभारी राकेश पूर्वे, कार्यालय मंत्री करण प्रजापति, सह कार्यालय मंत्री नरेश हासानंदानी, आईटी सेल जिला संयोजक अनिल वानखेड़े, सोशल मीडिया जिला संयोजक युवराज महाजन, राहुल पटेल, त्रिलोक मेहता सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments