Sunday, March 29, 2026
Homeबुरहानपुरमप्र कल, आज और कल प्रबुद्धजन सम्मेलन- पहले बंटाढार प्रदेश कहलाता था...

मप्र कल, आज और कल प्रबुद्धजन सम्मेलन- पहले बंटाढार प्रदेश कहलाता था ,अब विकसित राज्य, बुरहानपुर पिछली बार चूक कर चुका है इस बार नही, और बहुत कुछ बोले सुधांशु त्रिवेदी।

बुरहानपुर(न्यूज ढाबा)–मप्र गौरव प्रतिष्ठान भोपाल की ओर से रविवार सुबह 11 बजे से बहादरपुर रोड स्थित निजी होटल में मप्र कल, आज और कल विषय पर प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के बतौर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ प्रदेश, बल्कि बुरहानपुर से लेकर देश, दुनिया के मुद्दों पर खुलकर बेबाकी से अपनी राय रखी।

इसकी पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में जैसे ही स्वागत कार्यक्रम की घोषणा हुई सामने बैठे प्रबुद्धजनों ने कहा हम सुधांशु जी को सुनाने आए हैं अतः स्वागत कार्यक्रम नहीं हो पाया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि प्रबुद्धजन सम्मेलन की अध्यक्षता समाजसेवी व टेक्समो पाइप्स के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मध्यप्रदेश बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष द्रविन्द्र मोरे, पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे तथा नेपानगर विधायक सुमित्रादेवी कास्डेकर थीं। 

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा आने वाले समय में मप्र लीडिंग पोजिशन में होगा। उन्होंने कहा नौसेना के झंडे में कल तक अंग्रेजों का यूनियन जेक था पर आज हमने उसको बदला है, जो पंचकोणीय स्थान है वह क्षत्रपति शिवाजी महाराज के नौसेना के चिन्ह से लिया गया है। आज का हमारा चिन्ह बिलकुल अलग होकर सामने आया है। यह विकास का स्वर्णीम काल है। शिवराज सिंह चौहान ने अच्छे मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश में काम किया है। पहले जो लोग कहते थे कि चुनाव समीकरण से लड़े जाते हैं विकास से नहीं अब उनकी धारणा बदल गई है वह जातिगत समीकरण बैठाने की बात कर रहे हैं। मैनेजमेंट कर रहे हैं। यह उनकी सोच है। उन्होंने कहा. मप्र में पहले सड़क, बिजली, पानी की क्या स्थिति थी यह सभी को मालूम है। यहां बंटाढार कहा जाता था। आज हमने आदित्य एल वन लांच किया। पहले 70 एयरपोर्ट थे। आज 150 हैं। अब काफी बदलाव आया है। पहले उत्तर से लेकर दक्षिण में बम धमाके होते थे आज वह कश्मीर के 4 जिलों में सिमट गए। आज स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा 19वीं सदी अंग्रेजों की। 20वीं कांग्रेसी की और 21 वीं भारतीय जनता पार्टी की है। 

*बुरहानपुर में जो चूक पिछली बार हुई वह इस बार मत करना*

राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. त्रिवेदी ने कहा- पिछली बार बुरहानपुर में चूक हो गई। प्रदेश में कुछ ऐसी ही स्थिति बनी, लेकिन इस बार हमें चूक नहीं करना है। बुरहानपुर जिला लगातार विकास की ओर दौड़ रहा है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो अन्त्योदय के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। कार्यक्रम का संचालन आरपी श्रीवास्तव ने किया। आभार कमलेश गोविन्दजीवाला ने माना।

*यह भी बोले राष्ट्रीय प्रवक्ता-*

-विकास की दर 19.7 प्रतिशत की दर पर सबसे आगे है। सबसे ज्यादा योगदान अनाज में पंजाब, हरियाणा देते थे अब मप्र है।

– बुरहानपुर में कभी डिग्री कॉलेज नहीं था आज चार है। आईटीआई, पॉलिटेक्निक नहीं था। अब सब है। अस्पताल है 50 बेड का था। अब 200 बेड का है।

– हमने आपके इस शहर का नाम दिल्ली में बैठकर नाम सुना। जल जीवन मिशन में सर्वोच्च स्थान पर भारत का पहला जिला बुरहानपुर बना। जबकि पहले सिंचाई के लिए पानी की समस्या रहती थी। सरकार ने पानी दिया है तो सरकार का पानी रखने का भी हम सबका दायित्व है।

– पिछली बार कोई चूक हो गई चाहे मप्र या आपके क्षेत्र में इस बार ब्याज सहित उसकी पूर्ति करना है।

– वायु सेना हो या जल सेना हो सब नए स्वरूप में उभरकर आया है। प्रयागराज में संकल्प दिवस के रूप में वायु सेना दिवस मना जा रहा है। 

– जनवरी में राम मंदिर का उद्घाटन हो जाएगा। आश्वस्त रहिए भारत के उभरने का समय आ गया है। 

– 1967 के चुनाव में उत्तर प्रदेश के सारे जिला कार्यालयों को एक एक जीप दी थी। मप्र ने किस तरह योगदान दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments