16.8 C
New York
Monday, April 21, 2025

Buy now

ब्रेकिंग
बुरहानपुर पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय फ्राड गैंग का पर्दाफाश थाना लालबाग पुलिस मे फ्राड के मामले मे किया बडा खुलासा।सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की नर्मदा परिक्रमा का शुक्रवार को समापन ओंकार पर्वत की परिक्रमा कर माँ नर्मदा का पूजन बाबा भोलेनाथ का करेंगे जलाभिषेक।130 करोड रुपए की जलआवर्धन योजना 7 साल भी अधूरी,लकवा ग्रस्त सिस्टम कब सुधरेगा, RTI कार्यकर्ता ने ली कोर्ट की शरण।अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर के विरुद्ध थाना खकनार की प्रभावी कार्यवाही। 18 पिस्टल जप्त, उत्तर प्रदेश बिजनौर का राजू धराया।खंडवा सांसद का बुरहानपुर के बाशिंदों को एक बड़ा तोहफा आज से रुकेंगी एक ओर ट्रेन पुणे के लिए।

मुख्यमंत्री से सांसद पाटील व विधायक दादू ने भेंट कर सौपा पत्र। किसानों को मिले अधिक से अधिक मुआवजा, पांधार नदी पर नवीन पुल की स्वीकृति हेतु किया अनुरोध।

मुख्यमंत्री से सांसद पाटील व विधायक दादू ने भेंट कर सौपा पत्र।

किसानों को मिले अधिक से अधिक मुआवजा, पांधार नदी पर नवीन पुल की स्वीकृति हेतु किया अनुरोध।

बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–आज भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और नेपानगर विधायक मंजू दादु ने भेंट कर विगत दिनों नेपानगर विधानसभा के खकनार क्षेत्र में आये आंधी-तूफान एवं ओलावृष्टि से हुए किसानों के फ़सल नुकसान के संदर्भ सुविस्तृत चर्चा कर यथाशीघ्र मुआवजे की स्वीकृति तथा आसीर- चांदनी मुख्य जिला मार्ग के पांधार नदी पर उच्चस्तरीय पूल निर्माण हेतु पत्र सौंप आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने सांसद,विधायक को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा राशि जारी की जायेगी वही पुलिया निर्माण के लिए भी स्वीकृति प्रदान करेंगे।

*जल्द जारी हो मुआवजा राशि*

मुख्यमंत्री को दिये गये पत्र में अनुरोध किया कि नेपानगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विगत दिवस असमय बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी तूफान आने से केला, सोयाबीन, हल्दी एवं अन्य फसल को काफी नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा सर्वे का कार्य प्रगतिरत है। आप के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार कृषको की हितेषी एवं कृषकों के प्रति अतिसंवेदनशील है। इस संकट के समय कृषकों को अधिक से अधिक मदद हो सके इस संबंध में शासन की ओर से उचित मुआवजा राशि प्रदान करने की कृपा करें।

*लोगों को आवागमन में हो रही है परेशानी*

नेपानगर विधानसभा अंतर्गत असीर चांदनी मुख्य जिला मार्ग के पांधार नदी पर उच्चस्तरीय पुल पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो चुका है। यह पुल क्षेत्र में आवागमन का मुख्य मार्ग हैं। लगभग 110 से 120 गावों में आवागमन के लिए एक मात्र यही पुल है। इस पुल को वर्तमान में जिला प्रशासन द्वारा पूर्णतः बंद करवा दिया गया है। जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है।उक्त पुल के नवीन निर्माण को दृष्टिगत रखते हुए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का कष्ट करें।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!