महापौर माधुरी पटेल ने घर-घर जाकर SIR सर्वे के लिए आम जनता को किया प्रेरित। इसके पूर्व मन की बात का श्रवण किया।
बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–— मतदाता सूची दुरुस्त करने के काम में 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक निर्वाचन आयोग काम करेगा, ताकि किसी तरीके से भी कोई पात्र मतदाता छूट न सके और गलत मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में शामिल न हो सके इसको लेकर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने भी कमर कसना शुरू कर दिया है. महापौर ने कहा है कि सरकारी बीएलओ के साथ-साथ पार्टी के बीएलए भी ये काम करेंगे,
(SIR) विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बुरहानपुर शहरी व्यापक स्तर पर कार्य जारी है विशेष गहन पुनरीक्षण में होने वाले कामों की जानकारी दी
निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल द्वारा लगातार घर-घर जाकर सभी से कह रहे हैं अपना बहुमूल्य वोट कीमती हैं आज रविवार दिनांक 30. 11. 2025 को प्रातः रूईकर वार्ड स्थित बूथ क्रमांक 225, 226 और 227 पर SIR सर्व को लेकर बुरहानपुर शहर के प्रथम नागरिक श्रीमती माधुरी अतुल पटेल एवं पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल द्वारा इंदिरा कॉलोनी में बुथ पर कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जिन मतदाताओं के फार्म जमा नहीं हुए थे उन मतदाताओं को फार्म जमा करने के लिए प्रेरित किया एवं उन्हें विस्तृत रूप से जानकारी दी की sir सर्वे क्यों हो रहा है इसके क्या लाभ भविष्य में समाज को एवं राष्ट्र को होने वाले हैं।
वार्ड नंबर 42 में तीनों बूथों को मिलाकर लगभग 135 फॉर्म जमा होना शेष है पूर्व महापौर अतुल पटेल जी ने कार्यकर्ताओं को समझाइए एवं बताया की एक या दो दिन में सरकारी महकमें के साथ मिलकर इस कार्य को पूर्ण करे।
इसके पूर्व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम मन की बात का श्रवण बूथ नंबर 226 भाजपा कार्यकर्ता भानु चंचलानी जी के निवास पर श्रवण की गई।
अवसर पर जिला संयोजक आईटी सेल अनिल वानखेडे,भाजपा कार्यकर्ता भानु चंचलानी, प्रभाकर चौधरी ,नीलेश सोनी महेंद्र , संतोष गंवाई, एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।