Sunday, March 29, 2026
Homeबुरहानपुर(M.P.ELECTION) निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान ने किया जनसंपर्क, मेरे पीछे संगठन नहीं...

(M.P.ELECTION) निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान ने किया जनसंपर्क, मेरे पीछे संगठन नहीं हैं पर जनता का आशीर्वाद मेरे साथ।

बुरहानपुर(न्युज धाबा)–निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन नंदकुमारसिंह चौहान ने सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान महिलाओं ने जहां तिलक लगाकर उनकी आरती की तो वहीं युवाओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जगह जगह जन संपर्क के दौरान हर्षवर्धन को आमजन का समर्थन मिल रहा है।
हर्षवर्धन ने सोमवार को ग्राम भातखेड़ा, नेर, सिरसौदा, आडगांव, चापोरा, बोरसल, मोरझिरा, धामनगांव, मोहद, बंभाड़ा आदि गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान हर्षवर्धन ने कहा कि यह वह परिवार है जिसे मेरे पिता स्व. नंदकुमारसिंह चौहान ने अपना परिवार माना था। पूरे लोकसभा क्षेत्र को वह अपना एक परिवार मानते थे। यही वह पूरा परिवार है। जब उन्होंने परिवार माना था तो मैं भी इसे परिवार मानूंगा। आपके साथ यह भाई कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
*बोले-यह युवा साथियों की मेहनत, मेरे पीछे संगठन नहीं लोग जरूर*
इस दौरान हर्षवर्धन ने कहा यह मेरे युवा साथियों की मेहनत है। आज मेरे साथ भले ही संगठन न हो, लेकिन यह लोग ही मेरी ताकत हैं। यह संगठन मेरे परिवार का है जो स्व नंदकुमार सिंह चौहान ने पूरे लोकसभा को अपना परिवार माना था। इस दौरान काफी संख्या में युवा मौजूद थे।
…….

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments