Saturday, January 10, 2026
Homeआयोजनआर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी वह पूरी निष्ठा के साथ...

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी का काम करता था – डॉ. माने , भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम चंदेल के निधन पर श्रध्दांजलि कार्यक्रम आयोजित !

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी का काम करता था – डॉ. माने
भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम चंदेल के निधन पर श्रध्दांजलि कार्यक्रम आयोजित
बुरहानपुर(न्यूज ढाबा)–सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल कुंज पर सरदार पटेल मंडल के अध्यक्ष विक्रम चंदेल के असामयिक निधन पर सायं 5 बजे श्रध्दांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल और मोर्चों के पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।


भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि विक्रम एक ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ता था। संगठन द्वारा दी जाने वाली जिम्मेदारी को बखूबी पूरा करता था। डॉ. माने ने कहा विक्रम से मेरा पारिवारिक सम्बन्ध रहे है। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी का काम करता था। आज वो भरापूरा परिवार छोड़ गया है। महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने अपनी संवेदनाए व्यक्त करते हुए कहा विक्रम हंसमुख और मिलनसार था। इतनी कम उम्र में अचानक हमारे बीच से यूँ चले जाना इस बात पर यकीन कर पाना भी मुश्किल हो रहा है। महापौर श्रीमती माधुरी पटेल के आँखों से आंसू निकल आये। महापौर ने विक्रम के परिवार के लिए यथासंभव मदद करने की बात कही।
प्रदेश प्रवक्ता और विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने नम आँखों से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये कहा जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि देने हम यहाँ आये, ये बहुत पीढ़ादायक है। विक्रम के परिवार से बहुत पुराने सम्बन्ध रहे है। पार्टी के कार्यक्रमों में विक्रम की सहभागिता हमेशा बनी रहती थी। संगठन के कार्यों को हमेशा समर्पण का भाव के साथ किया है। सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल ने भी संबोधित किया। पश्चात सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि। अर्पित की सभा का संचालन वरिष्ठ नेता चिंतामन महाजन ने किया।
*भाजपा विक्रम के परिवार की अभिभावक*
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा सरदार पटेल मंडल के अध्यक्ष विक्रम चंदेल के असामयिक निधन से पार्टी के साथ-साथ परिवार को भी भारी क्षति हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, इसलिए विक्रम के परिवार को भारतीय जनता पार्टी अभिभावक के रूप में सहयोग करेंगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments