Sunday, March 29, 2026
Homeबुरहानपुरखंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से बुरहानपुर एवं खंडवा निवासियों...

खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से बुरहानपुर एवं खंडवा निवासियों को ट्रेनो का मिला स्टॉपेज ,बुरहानपुर में 2 तथा खंडवा में 2 ट्रेनों के स्टॉपेज को मिली स्वीकृति।

खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से बुरहानपुर एवं खंडवा निवासियों को विभिन्न ट्रेनो का मिला स्टॉपेज

बुरहानपुर में 2 तथा खंडवा में 2 कुल 04 ट्रेनों के स्टॉपेज को मिली स्वीकृति

बुरहानपुर(न्यूज ढाबा)–खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से बुरहानपुर तथा खंडवा के रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न ट्रेनों के स्टॉपेज की स्वीकृति मिली है। उल्लेखनीय है कि सांसद श्री पाटील द्वारा इन ट्रेनों के ठहराव की मांग रेल मंत्रालय के समक्ष लगातार रखी गई थी । उनके द्वारा रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णवी से भेंट व पत्राचार कर ट्रेनों के स्टॉपेज हेतु निवेदन किया गया था।रेल मंत्रालय द्वारा इन सभी ट्रेनों के स्टॉपेज की स्वीकृति प्रदान की गई है । अब शीघ्र क्षेत्र वासियों को इन ट्रेनों की सुविधा मिलने लगेंगी और यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। ट्रेनो के स्टॉपेज की दी गई इस सौगात के लिए सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं रेल मंत्री माननीय श्री अश्विनी वैष्णव जी का कोटि-कोटि आभार माना।

खंडवा स्टेशन पर 2 ट्रेनों के ठहराव की सौगात खंडवा बुरहानपुर सासंद श्री ज्ञानेश्वर पाटील जी के अथक प्रयास से खंडवा स्टेशन पर *हरिद्वार लोकमान्य तिलक एक्स्प्रेस ट्रेन संख्या 12171/72* और *हुजूर साहिब नांदेड़ जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12751/52* के ठहराव को मंजूरी मिली हैं। इससे खंडवा जिलेवासियों को नांदेड़, जम्मू, हरिद्वार की सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

*बुरहानपुर से मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल खजुराहो तथा गुजरात के शहरों को सीधी रेल सेवा की सौगात मिली।*बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर सप्ताह में छह दिन चलने वाली *अहमदाबाद बरौनी ट्रेन संख्या 19483/84* का तथा *अहमदाबाद प्रयागराज एक्स्प्रेस ट्रेन संख्या 22967/68* के *ठहराव की मंजूरी मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments