Saturday, January 10, 2026
Homeबुरहानपुरभाजपा का पद और ग्लैमर नहीं, पार्टी का इतिहास, कार्यकर्ताओं का त्याग...

भाजपा का पद और ग्लैमर नहीं, पार्टी का इतिहास, कार्यकर्ताओं का त्याग बताएं- जिलाध्यक्ष डॉ. श्री माने !

भाजपा का पद और ग्लैमर नहीं, पार्टी का इतिहास, कार्यकर्ताओं का त्याग बताएं- जिलाध्यक्ष डॉ. श्री माने
6 अप्रैल को भाजपा बूथ स्तर पर मनाएंगी पार्टी का स्थापना दिवस, सांसद कार्यालय में बैठक कर तैयारियों पर की चर्चा
बुरहानपुर(न्यूज ढाबा)–6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिसको लेकर गुरुवार को सांसद कार्यालय में पदाधिकारियों को बैठक आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. श्री मनोज माने ने कहा- 6 अप्रैल को जिले के प्रत्येक बूथ पर पार्टी के ध्वज का रोहण करना है। पन्ना प्रमुखों से बैठक कर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं से पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करवाना है। पन्ना प्रमुखों को पार्टी का पद और ग्लेमर नहीं, भाजपा के शिखर तक पहुंचने का इतिहास बताना है। कार्यकर्ताओं का त्याग बताना है। जनसंपर्क कर लाभार्थियों को भाजपा की योजनाओं के लाभ का अहसास दिलाना है। महिला, एससी, एसटी वर्ग से अनिवार्य रूप से मिलना है। नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ना है। यह सभी गतिविधियां संगठन एप में अपलोड करना है। यह
दिल्ली, भोपाल में केंद्रीय संगठन देखेगा। संचालन और आभार जिला महामंत्री चिंतामन महाजन ने किया।
इस दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण रायकवार,
*जैसा विधानसभा में काम किया, लोकसभा में भी करना है*
लोकसभा सह प्रभारी श्री दिलीप श्रॉफ ने कहा- स्थापना दिवस पर
ध्वजा के बाद बूथ के प्रत्येक
पन्ना प्रभारियों को एक-एक पन्ना देंगे। इसका विश्लेषण करना है। चर्चा होगी। पन्ने के आधार पर जिस तरह विधानसभा में कार्य किया। लोकसभा में भी करना है। पन्ना प्रभारी जितना मजबूत होगा।
उतना पार्टी को फायदा होगा।
*ऐसे कितने राम मंदिर बनेंगे, धारा 370 हटेगी, फिर भी कार्यकर्ता को मेहनत करनी होगी*
लोकसभा सह प्रभारी श्री रामदास शिवहरे ने कहा- ऐसे कितने ही मंदिर बनेंगे। धारा 370 हटेगी। हमारी जरा सी लापरवाही। पार्टी का नुकसान कर सकती है। कार्यकर्ताओं को मेहनत करना होगी। जिस बूथ पर 80% मतदान होगा। उस बूथ पर कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे।
जिन्हें निष्कासित किया। उन्हें जिम्मेदारी देंगे ना सम्मान करेंगे।
*25 लाभार्थियों के घर-घर सम्पर्क करना होगा*
पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज लधवे- एक दिन का समय है। सभी मंडलाध्यक्ष, नेताओं को अतिथियों की जानकारी मिली होगी। 25 लाभार्थियों के घर सम्पर्क करना है। प्रत्येक बूथ पर मोर्चा द्वारा कार्यक्रम करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments