Saturday, January 10, 2026
Homeबुरहानपुरकांग्रेस का जंगी प्रदर्शन महापौर एवं भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सिंधी...

कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन महापौर एवं भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सिंधी बस्ती चौराहे पर जमकर नारेबाजी की एवं गड्डो में मुरम डाला।


कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन महापौर एवं भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सिंधी बस्ती चौराहे पर जोरदार नारेबाजी की एवं गड्डो में मुरम डाला।

बुरहानपुर (न्यूज ढाबा)– विगत कई दिनों से बारिश की वजह से बुरहानपुर की सड़के एवं मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। आम आदमी मोटरबाइक चालक बुरी तरीके से परेशान हो रहे हैं।

इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता अजय रघुवंशी, अमर यादव, किशोर महाजन एवं अन्य नेताओं ने मिलकर सिंधी बस्ती चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी एवं स्थानीय महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, गुरुवार दोपहर में कांग्रेस के सभी नेता सिंधी बस्ती चौराहे पर एकत्रित होकर तगरी फावड़े से गड्ढों में मुरम डाला। कांग्रेस नेताजी रघुवंशी ने बताया राज्य केंद्र एवं नगर निगम में भाजपा सरकार होने के बावजूद भी स्थानीय नागरिक परेशानी का सामना कर रहे हैं, विगत कई दिनों से पूरा शहर गढ़ों में तब्दील हो गया है, बच्चे महिलाएं वाहन चालक सभी परेशान हो रहे हैं भाजपा को चाहिए कि जल्द से जल्द गड्डो से बुरहानपुर की जनता को निजात दिलवाई अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।
इस दौरान अजय रघुवंशी, अजय उदासीन, किशोर महाजन, इस्माइल अंसारी, उबेद शेख एवं अन्य कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments