Monday, March 30, 2026
Homeबुरहानपुरमुख्यमंत्री यादव ने लाडली बहनों के खाते में किया राशि अंतरण, बुरहानपुर...

मुख्यमंत्री यादव ने लाडली बहनों के खाते में किया राशि अंतरण, बुरहानपुर भाजपा द्वारा लाभार्थी अभियान की कार्यशाला संपन्न, जिला भाजपा ने कमल तिराहे पर किया बंगाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-मुख्यमंत्री श्री यादव ने जिले की लाड़़ली बहनों के खाते में राशि का किया अंतरण

-बुरहानपुर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद, विधायक,महापौर सहित जनप्रतिनिधिगण हुए सम्मिलित।

बुरहानपुर (न्यूज ढाबा)–प्रमुख ख़बरें
➖➖➖➖
➡️लाड़ली लक्ष्मी छात्रवृति की राशि का भी हुआ अंतरण

➡️पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार एवं बलात्कार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला बुरहानपुर ने बुरहानपुर कमल टॉकीज तिराहे पर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

➡️आज दिनांक 1 मार्च 2024 अमरावती रोड स्थित गुर्जर भवन में भारतीय जनता पार्टी जिला बुरहानपुर द्वारा लाभार्थी अभियान की कार्यशाला संपन्न हुई इस अवसर पर 12 मंडल के लगभग 1100 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया वही खंडवा लोकसभा के लोकप्रिय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुर विधानसभा विधायक अर्चना चिटनीस नेपानगर विधायक मंजू दादू जिला अध्यक्ष मनोज माने ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को अभियान के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम के प्रभारी संभाजी सगरे सह प्रभारी आदित्य प्रजापति ने कार्यक्रम का संचालन किया।

 

➡️मुख्यमंत्री लाड़़ली बहना योजना के तहत आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य में उज्जैन में लाड़ली बहनाओं को मासिक आर्थिक सहायता राशि तथा लाड़ली लक्ष्मी छात्रवृति की राशि अंतरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित रहा। कार्यक्रम में श्री यादव ने प्रदेश सहित बुरहानपुर जिले की लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि रुपए 16 करोड़ 46 लाख 81 हज़ार 250 तथा लाडली लक्ष्मी छात्रवृति की राशि रुपए 1 करोड़ 45 लाख 66 हज़ार का अंतरण किया।जिला स्तरीय कार्यक्रम बुरहानपुर के जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित रहा। इस अवसर पर खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस,महापौर श्रीमति माधुरी अतुल पटेल, मनोज टंडन, आदित्य प्रजापति, एमआईसी चैयरमेंन भारत इंगले,नितेश दलाल, दीपक वाभले, विवेक श्रीमाली, अशोक कुरील,जनप्रतिनिधिगण,जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग सुमन कुमार पिल्लई,जनपद सीईओ दुर्गश भूमरकर सहित लाड़ली बहनायें उपस्थित रही। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का उपस्थितजनों ने लाईव प्रसारण देखा व सुना।

*बहनों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भाजपा की डबल इंजन की सरकार कर रही हैं-सांसद*

इस अवसर पर सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन वाली सरकार ने करोड़ों बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य किया है। मोदी जी के नेतृत्व वाले भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ देने का कार्य कर रही है, पक्की छत का मकान, उज्जवला गैस योजना,आवास योजना,लखपति बहना,लाडली बहना सहित ढेरो योजनाए आपके सामने है। पहले बेटी के जन्म लेने पर परिवार को चिंता होती थी,लेकिन मोदी जी के नेतृत्व वाले भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद परिदृश्य बदला है, अब परिवार में बेटी के जन्म लेने के बाद उत्साह का माहौल रहता है। मोदी जी के नेतृत्व वाले भारतीय जनता पार्टी की सरकार को तीसरी बार भी आप सभी का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा मुझे पूर्ण विश्वास है। विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश की मिट्टी से लेकर बेटी तक की चिंता करती है। लाडली बहनों की भी चिंता हमारी सरकार ने की है। महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त कर लाडली बहनों को ढेर सारी बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments