16.8 C
New York
Monday, April 21, 2025

Buy now

ब्रेकिंग
बुरहानपुर पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय फ्राड गैंग का पर्दाफाश थाना लालबाग पुलिस मे फ्राड के मामले मे किया बडा खुलासा।सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की नर्मदा परिक्रमा का शुक्रवार को समापन ओंकार पर्वत की परिक्रमा कर माँ नर्मदा का पूजन बाबा भोलेनाथ का करेंगे जलाभिषेक।130 करोड रुपए की जलआवर्धन योजना 7 साल भी अधूरी,लकवा ग्रस्त सिस्टम कब सुधरेगा, RTI कार्यकर्ता ने ली कोर्ट की शरण।अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर के विरुद्ध थाना खकनार की प्रभावी कार्यवाही। 18 पिस्टल जप्त, उत्तर प्रदेश बिजनौर का राजू धराया।खंडवा सांसद का बुरहानपुर के बाशिंदों को एक बड़ा तोहफा आज से रुकेंगी एक ओर ट्रेन पुणे के लिए।

आगामी मोहर्रम पर्व के लिए बुरहानपुर पुलिस पूरी तरह तैयार। शहर भर में सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से की जाएगी निगरानी। असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की निगाह।

 

आगामी मोहर्रम पर्व के लिए बुरहानपुर पुलिस पूरी तरह तैयार। शहर भर में सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से की जाएगी निगरानी। असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की निगाह।

पुलिस की टेक्निकल टीम की सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी। आपत्तिजनक पोस्ट करने, फॉरवर्ड/लाइक करने वाले तत्वों पर की जाएगी सख़्त कार्यवाही।

जिले भर में लगाए जाएंगे पुलिस के फिक्स पिकेट्स। सभी थाना क्षेत्रों पुलिस की मोबाइल एवं बाइक पार्टी करेंगी सतत पेट्रोलिंग।

आमजन में शांति-व्यवस्था का विश्वास सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस बल द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च।

बुरहानपुर (न्यूज़ ढाबा)–पूलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में बुरहानपुर पुलिस आगामी त्योहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है। मोहर्रम पर्व के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। मोहर्रम पर्व को देखते हुए
*शहर भर में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।* असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की *आपत्तिजनक कमेंट/पोस्ट करने, फॉरवर्ड/लाइक करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।* मोहर्रम पर्व पर निकलने वाले जुलूस-अखाड़ों के मद्देनजर जिले भर में पुलिस के फिक्स पिकेट्स लगाए जाएंगे। सभी थाना क्षेत्रों पुलिस की मोबाइल एवं बाइक पार्टी सतत पेट्रोलिंग करेगी। पर्व की तैयारियों के तहत शहरवासियों में सुरक्षा एवं शांति का भाव सुदृढ़ करने व पुलिस-प्रशासन की पुख्ता तैयारी का संदेश देने के उद्देश्य से आज शाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में शहर में फ़्लैग-मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च कंट्रोल रूम से शुरू होकर, सुभाष चौक, गांधी चौक, फूल चौक, खेराती बाजार, इतवारा, आजाद नगर, सिंधीपुरा, बुधवारा, मंडी चौक होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर खत्म हुआ। फ्लैग मार्च में पुलिस प्रशासन के अधिकारी , शहर के सभी थानों के थाना प्रभारीगण, विशेष सशस्त्र बल की कंपनी तथा शहर के चारों थानों का पुलिस बल सम्मिलित रहा। मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में पुलिस अधिकारीगण द्वारा मोहर्रम पर्व में ताजिया निकालने वाली समितियों के साथ मीटिंग कर ली गई है। बैठको में त्यौहार के संबंध में निम्न निर्देश दिए गए है-
1. ताजिया एवं अखाड़ों के लिए मार्ग निर्धारित किए गए है जिनसे ताजिये निकाले जाएंगे।
2. पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह फैलाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
3. प्रत्येक ताजिया निकालने वाले आयोजक के साथ पर्याप्त वॉलंटियर निर्धारित किए गए है। जिनका उपयोग ताजिया सुगमता से निकालने में किया जाएगा।
4. मोहर्रम पर्व के दौरान जुलूस/ताजिया निर्धारित समय से प्रारंभ होकर निर्धारित समय पर गंतव्य पर पहुंचेंगे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!