Wednesday, February 4, 2026
Homeबुरहानपुरभाजपा प्रदेश नेतृत्व से बुरहानपुर विधानसभा के तीन मंडलों का युक्तियुक्त परिसीमन...

भाजपा प्रदेश नेतृत्व से बुरहानपुर विधानसभा के तीन मंडलों का युक्तियुक्त परिसीमन कर 13वां अन्य मंडल स्वीकृत किया।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व से बुरहानपुर विधानसभा के तीन मंडलों का युक्तियुक्त परिसीमन कर 13वां अन्य मंडल स्वीकृत किया।

बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–भारतीय जनता पार्टी के मंडल संगठन पर्व के अंतर्गत मंगलवार को सुंदर नगर के अटल कुंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंडल स्तरीय संवाद-परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस संवाद कार्यक्रम में भाजपा के जिला निर्वाचन अधिकारी व खातेगांव विधायक आशीष जी शर्मा उपस्थित रहेंगे। संवाद कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अपेक्षित मतदाता मंडल अध्यक्ष पद के लिए अपने सुझाव दे सकेंगे। जिनमें मंडल में निवासरत मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पार्टी या मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, वर्तमान नगर पंचायत, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर निगम पार्षद (भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर), प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक-सह संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिलाध्यक्ष, निगम-मंडल के पूर्व अध्यक्ष, निवृत्तमान मंडल अध्यक्ष, नगर निगम महापौर उपस्थित रह सकेंगे।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने बुरहानपुर जिले में एक नए मंडल को स्वीकृति प्रदान की है। शहर के तीन मंडलों, जिसमें लोकमान्य तिलक मंडल, सरदार वल्लभभाई पटेल मंडल, डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी मंडल का युक्तियुक्त परिसीमन कर बुरहानपुर विधानसभा के वार्ड नंबर 25 से 37 तक कुल 41 बुथ के एक नए मंडल के गठन को स्वीकृति मिली है। जिसका नामकरण लोकमाता अहिल्या देवी के नाम से किया गया है। साथ ही नेपानगर विधानसभा के नावरा मंडल के मंडवा, सागफाटा, बाकड़ी के 11 बुथ को नेपानगर मंडल में मिलाकर नेपानगर मंडल को 32 बुथ से 41 बुथ हो गए है। मंडलों के इस परिसीमन से भाजपा का संगठनात्मक काम आसान हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, बुरहानपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस दीदी, नेपानगर विधायक मंजु दादु सहित सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों ने मंडलों के परिसीमन को स्वीकृति देने के लिए भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments