Sunday, March 29, 2026
Homeबुरहानपुरभाजपा जिलाध्यक्ष डा मनोज माने ने किया जिला स्तरीय समिति का गठन,...

भाजपा जिलाध्यक्ष डा मनोज माने ने किया जिला स्तरीय समिति का गठन, 10 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी। भाजपा का पांच दिवसीय हर घर तिरंगा कार्यक्रम 11 अगस्त से। 15 अगस्त को होगा समापन !

भाजपा जिलाध्यक्ष डा मनोज माने ने किया जिला स्तरीय समिति का गठन, 10 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी। भाजपा का पांच दिवसीय हर घर तिरंगा कार्यक्रम 11 अगस्त से। 15 अगस्त को होगा समापन !

बुरहानपुर (न्यूज़ ढाबा)–भारत की आज़ादी के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का पांच दिवसीय हर घर तिरंगा कार्यक्रम 11 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने द्वारा जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिसमें भाजपा जिला संगठन और भाजपा युवा मोर्चा के 10 पदाधिकारी को दायित्व सौंपे गए है।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने बताया- 11 से 14 अगस्त 2024 तक क्षेत्रवार तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसका दायित्व जिला उपाध्यक्ष प्रशांत पाटिल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष वैभव महाजन, भाजयुमो जिला महामंत्री भारत रावल और विश्वास शिवहरे को सौंपा गया है। 12 से 14 अगस्त 2024 तक महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के स्थल पर स्वच्छता कार्यक्रम दायित्व जिला संगठन महामंत्री राहुल जाधव और राजीव नगर पार्षद धनराज महाजन को दिया गया है। 13 से 15 अगस्त 2024 तक महापुरुषों, भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण के लिए जिला संगठन महामंत्री चिंतामण महाजन एवं जिला संगठन मंत्री शिवचरण धानुका को जिम्मेदारी दी गई है। 13 से 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा ध्वज लगाने कार्यक्रम किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी जिला संगठन मंत्री संभाजी सगरे और संजय सहगल को दी गई है। युक्त उक्त जानकारी भाजपा ज़िला मीडिया प्रभारी,बुरहानपुर संजय वारुड़े एवं भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी, बुरहानपुर राकेश पूर्वे ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments