8 C
New York
Sunday, February 23, 2025

Buy now

ब्रेकिंग
धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज की मृत्यु का बदला कैसे लिया गया और किसने लिया ? आईए जानते हैं इतिहास के हर अनछुए पहलू को..सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से एक और ट्रेन के स्टॉपेज की मिली मंजूरी बुरहानपुर में पुणे-जबलपुर ट्रेन के ठहराव की सौगात।अयोध्या राम लला मंदिर में टूटे दान के रिकॉर्ड मंदिर की सालाना आय 700 करोड़ के पार।केन्द्रीय मंत्री भुपेन्द्र यादव से अर्चना चिटनिस ने की भेंट, बुरहानपुर में सरदार पटेल अखंड भारत वन ‘‘नगर वन‘‘ की मिली सौगात, ‘‘मां भगवती वन‘‘ और ‘‘नगर वाटिका‘‘ के लिए रखी मांग।माजिद हुसैन ने आईआईटी मेंस में 99.9992 परसेंटाइल लाकर बुरहानपुर शहर का नाम किया रोशन।

केन्द्रीय मंत्री भुपेन्द्र यादव से अर्चना चिटनिस ने की भेंट, बुरहानपुर में सरदार पटेल अखंड भारत वन ‘‘नगर वन‘‘ की मिली सौगात, ‘‘मां भगवती वन‘‘ और ‘‘नगर वाटिका‘‘ के लिए रखी मांग।

केन्द्रीय मंत्री भुपेन्द्र यादव से अर्चना चिटनिस ने की भेंट, बुरहानपुर में सरदार पटेल अखंड भारत वन ‘‘नगर वन‘‘ की मिली सौगात, ‘‘मां भगवती वन‘‘ और ‘‘नगर वाटिका‘‘ के लिए रखी मांग।

बुरहानपुर(न्यूज ढाबा)–नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भुपेन्द्र यादव से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने मुलाकात कर बुरहानपुर क्षेत्र के विकास कार्यांे सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। श्रीमती चिटनिस ने ‘‘नगर वन‘‘ (सिटी फोरेस्ट) योजनांतर्गत खंडवा मार्ग पर ग्राम झिरी स्थित सरदार पटेल अखंड भारत वन ‘‘नगर वन‘‘ की सौगात देने पर केन्द्रीय मंत्री भुपेन्द्र यादव का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया। साथ ही श्रीमती चिटनिस ने शासन द्वारा बुरहानपुर में ‘‘मां भगवती वन‘‘ और ‘‘नगर वाटिका‘‘ को विकसित करने हेतु भेजे गए प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान करने के लिए अनुरोध किया। इसी प्रकार बुरहानपुर के भावसा मध्यम सिंचाई परियोजना अंतर्गत वैकल्पिक वृक्षारोपण हेतु प्रोजेक्ट स्वीकृति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मुलाकात के दौरान श्रीमती अर्चना चिटनिस ने केन्द्रीय मंत्री भुपेन्द्र यादव को विगत दशकों से पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यांे से अवगत कराया और उन्हें दी गई उक्त सौगातों का शुभारंभ करने के लिए बुरहानपुर आने के लिए आमंत्रित किया। जिस पर मंत्री श्री यादव ने शीघ्र ही बुरहानपुर आने की सहमति व्यक्त की।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर में ‘‘नगर वन‘‘ (सिटी फोरेस्ट) विकसित करने हेतु लगातार प्रयासरत हैं। इस हेतु खंडवा मार्ग पर ग्राम झिरी स्थित सरदार पटेल अखंड भारत वन की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसी प्रकार मां भवगती पहाड़ी से लगे क्षेत्र को मां भगवती वन एवं चिंचाला में नगर वन को मूर्तरूप दिलाने हेतु प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित किया गया है। उन्होंने कहा कि चिंचाला शमशान के समीप भूमि नगर वन तथा मां भवगती वन के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। योजनांतर्गत स्थानीय प्रजाति के पौधों का सघन रोपण कर वनीकरण को बढ़ावा दिया जा सकेगा। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि पूर्व की भांति समाज, महिलाओं-युवाओं को साथ लेकर उक्त योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु अभियान के रूप में कार्य करेंगे।

*नगर वन अंतर्गत मां भगवत के समीप ‘‘मां भगवती वन‘‘ और चिंचाला में ‘‘नगर वाटिका‘‘ होगी विकसित*

विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि मां भगवती पहाड़ी के समीप राजस्व की लगभग 20 हेक्टेयर तथा वन विभाग की 40 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध है। जो नगर वन योजना के क्रियान्वयन के लिए सर्वथा उपयुक्त है। इसको मां भगवती वन के नाम से विकसित किया जाएगा। इसी प्रकार नगर निगम बुरहानपुर के चिंचाला वार्ड में श्मशान घाट के पीछे ‘‘नगर वन‘‘ अंतर्गत नगर वाटिका के लिए 4.50 हेक्टेयर भूमि का चयन कर नगर निगम द्वारा वन विभाग के माध्यम से शासन को प्रस्ताव बनाकर प्रेषित किया जा चुका है, जिसकी स्वीकृति शीघ्र मिल सकेगी। श्रीमती चिटनिस ने महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल एवं महापौर परिषद द्वारा द्वारा नगर निगम बुरहानपुर के चिंचाला वार्ड में शमशान घाट के पीछे निगम स्वामित्व की भूमि है जो नगर वन योजना के क्रियान्वयन स्वीकृति हेतु प्रस्ताव महापौर परिषद में पारित कर वन विभाग को प्रेषित करने पर महापौर श्रीमती पटेल एवं महापौर परिषद का आभार व्यक्त किया। साथ ही वन विभाग द्वारा भी उक्त प्रस्ताव को स्वीकृति हेतु आगे बढ़ा दिया गया है।

*ग्राम झिरी के समीप 50 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा सरदार पटेल अखंड भारत वन*

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि सांस्कृतिक थीम आधारित वन महोत्सव कैंप आधारित वनीकरण योजना अंतर्गत खंडवा रोड पर ग्राम झिरी के समीप सरदार पटेल अखंड भारत वन को मूर्तरूप दिया जाएगा। इस हेतु 50 हेक्टेयर शासकीय भूमि चिन्हित कर ली गई है। इस नगर वन को सरदार पटेल अखंड भारत वन नाम से जाना जाएगा।

*नगर वन में प्रकृति के साथ सामन्जस्य की जीवन शैली व दर्शन का होगा विवरण*

विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर जिले में संस्कार वन अभियान के माध्यम से हम गत 14 वर्षों से समाज की सहभागीता व प्रशासन के साथ मिलकर वृक्षारोपण करते आए है। भविष्य में भी सरदार पटेल अखंड भारत वन को विकसित किया जाएगा। जिसमें वृक्षारोपण के साथ इतिहास तथा हमारे भारत देश की गौरवशाली तत्वों की जानकारी व समझ विकसित हो सके। प्रकृति के साथ सामन्जस्य की जीवन शैली व दर्शन का विवरण होगा। इसमें देश के एकीकरण के इतिहास बताने वाले शो भी बताया जाएगा। तालाब का निर्माण किया जाएगा। वहीं प्रकृति से जोड़ने वाली फिल्म दिखाई जाएगी। नौजवान पीढ़ी को लाईट एण्ड साउंड शो भी दिखाया जाएगा। इस वन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशाल प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शासन की सांस्कृतिक थीम आधारित वन महोत्सव कैंप आधारित योजना है।

*स्थानीय प्रजाति के पौधों का सघन रोपण कर वनीकरण को मिलेगा बढ़ावा*

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में बढ़ती आबादी को देखते हुए पेड़ों की आवश्यकता है। कटते वन और घटते ग्रीन कवर के कारण जलवायु परिवर्तन की विपदा और क्षति को तो हम भोग ही रहे है। कम हो रही वृक्षों के कारण भूमिगत जल स्तर तेजगति से गिरता जा रहा है। वृक्षारोपण केवल वन क्षेत्र में रहने वाला समाज व ग्रामीणों की जिम्मेदारी ही नहीं है। इसे समझते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘‘नगर वन‘‘ (सिटी फोरेस्ट) योजना बनाई गई है। श्रीमती चिटनिस ने बताया कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी की गई इस योजना की अवधि 2020-21 से 2024-25 तक है। योजना का उद्देश्य नगरीय निकाय की सीमा के 5 कि.मी.की परिधि में 10 हेक्टेयर से 50 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में स्थानीय प्रजाति के पौधों का सघन रोपण कर वनीकरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि योजना में प्रस्ताव स्वीकृत होने पर सरकार द्वारा 4 लाख रूपए प्रति हेक्टेयर की दर से वनीकरण हेतु अनुदान दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस द्वारा लंबे समय से प्रयास कर एक बड़े लैंड स्कैप पर थीम के साथ वृक्षारोपण किया जाए। विगत दिनों मुख्यमंत्री, वन मंत्री एवं वन विभाग के संबंधित उच्चाधिकारियों से भी मुलाकात कर इस संबंध में चर्चा की जाती रही है।

 

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!