Sunday, March 22, 2026
Homeबुरहानपुर23 कांग्रेसी पार्षदों ने शौकत गार्डन में सामूहिक रूप से इस्तीफे दिए,अल्पसंख्यक...

23 कांग्रेसी पार्षदों ने शौकत गार्डन में सामूहिक रूप से इस्तीफे दिए,अल्पसंख्यक प्रत्याशी की मांग ।

कांग्रेसी पार्षदों की ही बलि क्यों,संगठन के बड़े पदाधिकारी जो इस फैसले से नाराज है कब देंगे इस्तीफे ??

बुरहानपुर(न्यूज ढाबा)–बुरहानपुर विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार सुरेंद्रसिंह शेरा को कांग्रेस का टिकिट मिलने पर समस्त कांग्रेस जनों में भारी आक्रोश पनप रहा है,कांग्रेस आलाकमान से उम्मीदवार बदलने को लेकर कांग्रेस के समस्त प्रतिनिधि कर रहे है।
आज की कड़ी में नगर निगम बुरहानपुर के समस्त निर्वाचित कांग्रेसी पार्षदो ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है।
समस्त निर्वाचित पार्षदो ने कहा कि अगर तत्काल टिकिट बदलकर किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकिट नही दिया गया तो पूरी कांग्रेस अपने पदों से इस्तीफा देकर पार्टी के खिलाफ काम करेंगे।इस्तीफा देने वालो में सर्वश्रीउबेद शेख,(शनवारा) अजय उदासीन,(चाचा फकीरचन्द वार्ड)अजय बालापुरकर(दयानंद वार्ड) ईस्माइल अंसारी(शाह बाजार)अबरार साहब,(डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड)श्रीमती परवीन बानो(दाऊद पूरा),हमीदा अकील औलिया(जयस्तम्भ),फहीम हाशमी(लोहारमंडी),श्रीमती फरहत बानो(आजाद वार्ड),श्रीमती नसरीन बानो अंसारी(डॉ. जाकिर हुसैन),जावेद खान (खैराती बाजार),श्रीमती अनिता अमर यादव (चिंचाला),सुश्री आयशा सिद्दीकी (खानका वार्ड),श्रीमती सलमा बानो गुलाम हुसैन(नागझिरी),श्रीमती सोनाली चंदन (मिल चाल),श्रीमति मीना सुरवाड़े (शिवाजी वार्ड),ईनाम अंसारी(न्यामतपुरा),शाहिद बन्दा(बुधवारा),एहफाज मुज्जु मीर (राजपुरा),श्रीमती हनीफा जाहिर अब्बास (मोमिनपुरा),श्रीमती नाजिया आरिफ खान (चन्द्रकला),श्रीमती रुसना बानो(मौलाना सिद्दीकी वार्ड),श्रीमती मीना विनोद मोरे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments