Tuesday, February 10, 2026
Homeबुरहानपुरफर्जी आपत्ति कर्ताओ पर प्रकरण दर्ज हो,भाजपा नेता खुद लगवा रहे आपत्तियां–...

फर्जी आपत्ति कर्ताओ पर प्रकरण दर्ज हो,भाजपा नेता खुद लगवा रहे आपत्तियां– रघुवंशी

फर्जी आपत्ति कर्ताओ पर प्रकरण दर्ज हो,।
भाजपा नेता खुद लगवा रहे आपत्तियां–अजय रघुवंशी
बुरहानपुर (न्यूज़ ढाबा)–निर्वाचन आयोग ने बड़े-बड़े दावों के साथ कहा था कि SIR के ज़रिए वह मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण कर रहा है।

लेकिन अब साफ़ समझ में आ रहा है कि SIR अपने काम में पूरी तरह विफल रही है। पहले तो प्रदेश में यह तथ्य सामने आया कि हज़ारों लोगों के नाम कटवाने के लिए फ़र्ज़ी तरीक़े से आवेदन किया गया है।

अब यह बात भी सामने आ गई है कि एक ही व्यक्ति के नाम से दर्जनों लोगों के नाम काटने के आवेदन भेजे गए और उस व्यक्ति को ऐसे किसी आवेदन की जानकारी ही नहीं है।

हमारे नेता श्री राहुल गांधी ने शुरुआत से ही कहा है कि SIR वोट चोरी का ख़ुला षड्यंत्र है।

सारी प्रक्रिया जनता को परेशान करने और भारत के समान्नित नागरिकों को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से चलायी गई। जनता के सामने यह ढोंग रचा गया कि मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण किया जा रहा है।

जबकि पिछले दरवाज़े से ऐसे लूप होल छोड़ दिए गए जहाँ से सत्ताधारी पार्टी अपनी मर्ज़ी के मुताबिक़ मतदाताओं का चयन कर सके।

जब निर्वाचन आयोग का BLO एक-एक घर जाकर SIR के दौरान मतदाताओं को जाँच परख चुका है तो उसके बाद किसी ग़ैर सरकारी व्यक्ति द्वारा किसी मतदाता का नाम काटने की सिफ़ारिश करने की क्या तुक है?

इसका सीधा मतलब है कि निर्वाचन आयोग को ख़ुद ही SIR की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर भरोसा नहीं है और वह जानबूझकर पार्टी विशेष को लाभ पहुँचाने के लिए इस तरह के प्रावधान कर रहा है।
उक्त फर्जीवाड़ा पूरे देश मे सिर उठा रहा है,इस संबंध में कांग्रेस नेता श्री अजयसिंह रघुवंशी ने समस्त कांग्रेस के पार्षद दल के साथ पत्रकार वार्ता में जिले में चल फर्जीवाड़ा पर सवाल उठाए,।
श्री रघुवंशी ने कहा कि जिले में इतने उदाहरण दिए जा सकते है कि जो कि संविधान में आम आदमी को मताधिकार के कानून का खुला उलंघन है,एक तरफ SIR में 2003 कई सूची को प्रार्थमिकता दी जा रही है वही दूसरी ओर 1994 में पार्षद का चुनाव जीते हमारे कई पार्षदों को नाम काटने के नोटिस दे दिए गए,जिन्हें स्वयं कलेक्टर प्रमाण पत्र दे चुके है।
श्री रघुवंशी ने एक आपत्ति कर्ता का ऑडियो प्रस्तुत किया जिसमें वह कह रहा है कि उसे नेपानगर की विधायक ने आपत्ति लेने को विवश किया।
इस प्रकार भाजपाई केवल ऐसे मतदाताओं के नाम काटने में लगे है जो भाजपा के समर्थक नही है।
उन्होंने स्पष्ट रूप से शासन प्रशासन और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की किसी भी आम नागरिक के वोट का हनन किया गया तो वे उच्च न्यायालय से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे।एव उन फर्जी आपत्ति कर्ताओ के खिलाफ शासकीय कार्य  मे बाधा एवं नागरिक के अधिकार के हनन की धाराओं में प्रकरण दर्ज करे।
इस अबसर पर श्री अजयसिंह रघुवंशी के साथ निगम अध्यक्ष श्रीमती अनिता यादव के अलावा पार्षद गण ईस्माइल अंसारी,अजय उदासीन,उबेद शेख,फहीम हाशमी,अब्दुल्ला अंसारी,अजय बालापुरकर,बाबा भाई, विनोद मोरे,अकील औलिया,आसिफ शेख,आरिफ खान,मुज्जु मीर,हमीद डायमंड,महेंद्र सुरवाड़े,हफीज मंसूरी,नोमान खान,इनाम अंसारी,जहीर अब्बास,के अलावा गब्बू सेठ,आरिफ ठेकेदार, गौरी शर्मा,दिनेश शर्मा,अमर यादव,वाजिद ईकबाल, सईद सेठ,उबेदुल्ला, मुशर्रफ खान,मजहर अंसारी,जावेद खान,नजिर अंसारी,सिद्दीक पहलवान, हेमंत पाटिल,अशोक पाटिल,पप्पू पाटिल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments