Saturday, February 7, 2026
Homeराष्ट्रीयपेशाब से गूंथती थी आटा, 8 साल से खाना बना रही महिला...

पेशाब से गूंथती थी आटा, 8 साल से खाना बना रही महिला पर लगा ये आरोप, सीसीटीवी फुटेज में नजर आईं सच्चाई।

पेशाब से गूंथती थी आटा, 8 साल से खाना बना रही महिला पर लगा ये आरोप, सीसीटीवी फुटेज में नजर आईं सच्चाई।

(न्यूज़ ढाबा)–यूपी के गाजियाबाद के जिस घर में ये घरेलू सहायिका खाना बनाती थी वहां एक-एक करके लोगों को लीवर और पेट की बीमारी होने लगी. जब इलाज के बाद भी सुधार नहीं हुआ तो उन्हें खाने में गड़बड़ी की आशंका हुई. किचन में कैमरा लगवाया, तब सब पता चला,

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक घरेलू सहायिका पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं. सहायिका 8 सालों से यहां के एक परिवार के लिए काम कर रही थी. उस पर पीड़ित परिवार के लिए खाना बनाते समय उसमें पेशाब मिलाने का आरोप लगा है. परिवार का कहना है कि उनके घर में एक-एक करके सब बीमार हो गए. इसके बाद किचन में कैमरा लगवाया गया. शिकायतकर्ता का कहना है कि घरेलू सहायिका को ऐसा करते हुए कैमरे पर रिकॉर्ड किया गया है.

सूत्रों की एक रिपोर्ट के अनुसार, मामला क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक सोसायटी का है. यहां एक रियल एस्टेट कारोबारी का परिवार रहता है. उनका कहना है कि कुछ महीनों से उनके परिवार के लोग बीमार चल रहे हैं. सबके पेट और लीवर में दिक्कतें हैं. शिकायतकर्ता ने कहा कि शुरू में उन्हें ये सामान्य इंफेक्शन लगा. लेकिन इलाज के बाद भी कोई ठोस सुधार नहीं हुआ. इसके बाद उन्हें खाने में गड़बड़ी की आशंका हुई.

परिवार ने किचन में कैमरा लगवा दिया. उन्होंने दावा किया कि घरेलू सहायिका रीना खाना बनाते समय उसमें पेशाब मिला रही थी. ये घटना कैमरे पर रिकॉर्ड हो गई. इसके बाद कारोबारी की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments