Sunday, March 29, 2026
Homeबुरहानपुरभाजपा के सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी बनाएं, प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे कार्यकर्ता-...

भाजपा के सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी बनाएं, प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे कार्यकर्ता- प्रदेश संगठन महामंत्री –हितानंद शर्मा !

भाजपा के सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी बनाएं, प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे कार्यकर्ता- प्रदेश संगठन महामंत्री –हितानंद शर्मा!
 दो दिवसीय प्रवास पर बुरहानपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री, सदस्यता अभियान पर की चर्चा!
बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी शर्मा दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार देरशाम बुरहानपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने, खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक मंजू राजेन्द्र दादू, महापौर माधुरी पटेल, नेपानगर पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर सहित जिला, मंडल और मोर्चा के पदाधिकारियों ने भेंट की। सभी ने पुष्प गुच्छ देकर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी शर्मा का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में संगठन पर्व के अंतर्गत चल रहे सदस्यता अभियान पर चर्चा की। तय कार्ययोजना सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर सकारात्मक चर्चा की गई। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी शर्मा ने कहा पार्टी के सदस्यता अभियान सभी वर्गों तक लेकर जाएं। सर्व व्यापी एवं सर्व स्पर्शी बनाएं। महिलाओं, किसानों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सहित सभी वर्ग के लोगों को तेजी से सदस्यता दिलाएं। निचली बस्ती, श्रमिक, डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता वर्ग तक पहुंचे। जिन क्षेत्र में ओटीपी की समस्या आ रही हो, उन क्षेत्रों में कार्यकर्ता नवीन सदस्यों से सदस्यता नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल करवाएं।
*भाजपा जिला कार्यालय के निर्माणाधीन भवन का किया अवलोकन*
शनिवार को प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी शर्मा ने सुंदर नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के निर्माणाधीन भवन का अवलोकन किया। जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस अवसर पर जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, राहुल जाधव, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, आदित्य प्रजापति, सुधा चौकसे, रविंद्र गावडे, कोषाध्यक्ष कैलाश पारीक, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष ईश्वर चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनिल वाघे, महीला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण रायकवार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अजहर उल हक, वरिष्ठ बालराज नवानी, जगदीश कपूर, शाकिर साहब, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज लधवे, किशोर पाटिल, मंडल अध्यक्ष रुद्रेश्वर एंडोले, नितिन महाजन, संजय पाटिल, दीपक महाजन, अक्षय मोरे, चिंटू राठौर, रामलाल राठौर, निलेश सातारकर, पूर्व महापौर अतुल पटेल, पूर्व नपाध्यक्ष राजेश चौहान, नरहरि दीक्षित, अनिल वानखेड़े जिला संयोजक आय टी विभाग विभाग , युवराज महाजन, जिला कर्यालय मंत्री करण प्रजापति, नरेश हासानंदानी, योगेश महाजन, मयूर तिवारी, महेंद्र जोगी, योगेश एसीराम महाजन, आलोक सहित अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments