Saturday, March 28, 2026
Homeबुरहानपुरमहापौर माधुरी पटेल के अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला...

महापौर माधुरी पटेल के अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला बुरहानपुर महिला मोर्चा ने कलेक्टर भव्या मित्तल के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सोपा !

महापौर माधुरी पटेल के अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा ने कलेक्टर भव्या मित्तल के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सोपा !

बुरहानपुर (न्यूज ढाबा)–नगर निगम बुरहानपुर मैं एक दिन पूर्व नगर निगम , में परिषद सम्मेलन आयोजित किया था जो हंगामामय होकर स्थगित किया गया ,परिषद सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद इस्माइल अंसारी द्वारा महापौर माधुरी पटेल पर अभद्र टिप्पणी की गई, जिससे सभी भाजपा पार्षद नाराज हो गए इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी की गई अध्यक्ष द्वारा सदन को स्थगित किया गया।


इसी अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला बुरहानपुर महिला मोर्चा द्वारा महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सोपा गया,
इस अवसर पर विधायक मंजू दादू, विधायक अर्चनाचिटनिस ,जिला अध्यक्ष मनोज माने, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे,जगदीश कपूर महिला मोर्चे की अध्यक्ष किरण रायकवार अन्य जिले के पदाधिकारी मोर्चे प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष मनोज माने ने ज्ञापन का वाचन किया एवं कलेक्टर भव्या मित्तल को सोपा ज्ञापन में मांग की गई है, कि इस तरह की अभद्र टिप्पणी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम मांग करते हैं कि संबंधित पर आवश्यक कार्रवाई की जावे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments