Sunday, December 14, 2025
Homeबुरहानपुरयुवा कांग्रेस ने खराब सड़कों को लेकर किया अनोखा विरोध प्रदर्शन,नगर निगम...

युवा कांग्रेस ने खराब सड़कों को लेकर किया अनोखा विरोध प्रदर्शन,नगर निगम को लिया आडे हाथ कि नारेबाजी।

युवा कांग्रेस ने खराब सड़कों को लेकर किया अनोखा विरोध प्रदर्शन,नगर निगम को लिया आडे हाथ कि नारेबाजी।

बुरहानपुर (न्यूज़ ढाबा)-मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में सड़कों पर बढ़ते गड्डों की समस्या ने स्थानीय नागरिकों के जीवन को मुश्किल बना दिया है। इसी के विरोध में युवा कांग्रेस ने आज एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें कार्यवाहक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हर्षित सिंह ठाकुर और देवेश्वर सिंह ठाकुर ने गड्डों में बैठकर अपना आक्रोश जाहिर किया। नगर निगम को लिया आडे हाथ कि नारेबाजी।

 

शहर की सड़कों पर बने ये गड्ढे अब जानलेवा बन चुके हैं, जहां से गुजरना लोगों के लिए कठिन होता जा रहा है। लगातार इन गड्डों से गुजरने के कारण लोग कमर दर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

बावजूद इसके, जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे जनता में गहरा असंतोष व्याप्त है।

 

विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि गड्डों की यह समस्या जिले में सबसे गंभीर मुद्दा बन चुकी है। रोजाना इन गड्डों के कारण लोग घायल हो रहे हैं और वाहनों की भी हालत खस्ता हो रही है। जनप्रतिनिधियों की ओर से इस समस्या को नजरअंदाज करना जनता के लिए और भी तकलीफदेह साबित हो रहा है।

युवा कांग्रेस ने यह चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो वे और भी बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जनता की सुरक्षा और सुविधा के लिए जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराई जाए।

 

इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रिंकू टॉक, बुरहानपुर के पूर्व निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा, और कई अन्य पार्षदों और पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। नए मोहल्ला क्षेत्र के पार्षद राकेश खत्री, राजपुरा पार्षद मुज्जू मीर, और अन्य स्थानीय नेता भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल थे।

बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी ने इस विरोध को और भी अधिक महत्वपूर्ण बना दिया, जिससे यह साफ हो गया कि बुरहानपुर की जनता अब इस समस्या पर चुप नहीं बैठने वाली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments