Saturday, February 7, 2026
Homeबुरहानपुरअर्चना चिटनिस के लंबे समय से किए जा रहे प्रयास रंग लाए,...

अर्चना चिटनिस के लंबे समय से किए जा रहे प्रयास रंग लाए, बुरहानपुर में जिला जेल निर्माण हेतु कैबिनेट ने दी मंजूरी !

अर्चना चिटनिस के लंबे समय से किए जा रहे प्रयास रंग लाए, बुरहानपुर में जिला जेल निर्माण हेतु कैबिनेट ने दी मंजूरी !

बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप बुरहानपुर में जिला जेल को मध्यप्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसमें जिला जेल निर्माण हेतु 73.44 करोड़ तथा 60 पदों की स्वीकृति भी दी गई है। श्रीमती चिटनिस ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं कैबिनेट परिषद का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्रीमती चिटनिस ने बताया कि वर्ष 2003 में जिला बुरहानपुर को गठन जिला खंडवा विभाजित कर बनाया गया था। जिला बुरहानपुर को जेल विभाग वर्तमान में जिला खंडवा से ही संचालित हो रहा है। जिला न्यायालय व अन्य न्यायालय पेशी हेतु अपराधियों को प्रतिदिवस बुरहानपुर लाना एवं ले जाना पड़ता है। जिससे आवागमन में काफी पुलिस बल के साथ-साथ वाहन उपयोग होता है। एक ओर समय व आर्थिक हानि हो रही है साथ ही संगीन अपराधियों को सुरक्षित रखने में काफी कठिनाई होती है। उन्होंने बताया कि मुख्य अभियंता (भवन) लोक निर्माण विभाग इंदौर/भोपाल को राशि 73.44 करोड़ रूपए का प्राक्कलन प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित किया गया है। आज हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में जिला जेल को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

*ग्राम बहादरपुर के समीप होगा जिला जेल का निर्माण*

विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि विगत 10 वर्षों से जिला जेल निर्माण हेतु लगातार प्रयत्नशील हूं। पूर्व में यह जेल का निर्माण नगर के मध्य आवासीय क्षेत्र में जिला चिकित्सालय के स्थान पर प्रस्तावित किया गया था और 7 किलोमीटर दूर जिला चिकित्सालय का निर्माण प्रस्तावित किया गया था। मेरे हस्ताक्षेप और प्रयासों के बाद शहर के मध्य जिला जेल के स्थान पर जिला चिकित्सालय का निर्माण किया जा सका। अब जिला जेल का निर्माण हेतु ग्राम बहादरपुर के समीप 12 एकड़ भूमि का चयन किया जा चुका है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments